टिहरी : देवप्रयाग-श्रीनगर मार्ग पर मूल्य गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर नदी में जा समाया। वाहन में सवार पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो पौड़ी से गौचर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, श्रीनगर और देवप्रयाग पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। ढालवाला से भी एक बचाव दल रवाना किया गया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि वाहन में सवार एक महिला को गंभीर हालत में बचाकर अस्पताल भेजा गया है। शेष चार लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है।
बचाव दल कठिन परिस्थितियों में नदी और आसपास के क्षेत्र में लापता लोगों का पता लगाने में जुटे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन