देहरादून : उत्तराखंड की दिव्यता को नमन करती हुई चारधाम यात्रा इस वर्ष फिर से श्रद्धा और आस्था की लहरें लहरा रही है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने आज सुबह जारी प्रेस नोट में बताया कि Tourist Care Uttarakhand (TCU) पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से अब तक 17,76,068 यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है।
धामों के लिए पंजीकरण की संख्या
-
यमुनोत्री धाम हेतु: 2,90,637
-
गंगोत्री धाम हेतु: 3,17,431
-
केदारनाथ धाम हेतु: 6,05,879.
-
बद्रीनाथ धाम हेतु: 5,34,045.
-
हेमकुंड साहिब यात्रा हेतु: 28,066 यात्रियों द्वारा पंजीकरण.
ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर भी यात्रियों में उत्साह कम नहीं है। पहाड़ों की कठिन राहें, बर्फीली हवाएँ और ऊँचाईयों के बावजूद श्रद्धालु पीछे नहीं हटे हैं।
इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित 24×7 टोल फ्री हेल्पलाइन (0135-1364) पर कुल 17,853 यात्रियों की पूछताछों का समाधान भी किया गया — यह सेवा डिजिटल सुविधा के साथ मानवीय संवेदनशीलता का सुंदर मेल है।
चारधाम यात्रा में इस बार तकनीक का जिस तरह से समावेश किया गया है, वह दर्शाता है कि परंपरा को टेक्नोलॉजी के संग भी सहजता से जोड़ा जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण से न केवल यात्रियों को सुविधा मिली है, बल्कि प्रशासन को भी यात्रा की सुचारू व्यवस्था में मदद मिल रही है।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन