देहरादून : प्रदेश में अब नगर निकायों के अन्तर्गत सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम परिवर्तन किये जाने के लिये शासन की अनुमति ली जानी होगी। इस संबंध में अपर सचिव शहरी विकास गौरव कुमार द्वारा सभी नगर आयुक्तों, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को प्रेषित पत्र में स्पष्ट किया गया है, कि कतिपय निकायों द्वारा शासन की अनुमति प्राप्त किये बिना सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम परिवर्तित किये जा रहे हैं। अब स्थानीय निकायों द्वारा सडकों एवं सार्वजनिक स्थानों के नाम परिवर्तित किये जाने सम्बन्धी प्रस्तावों पर शासन की अनुमति प्राप्त की जाए तथा शासन की अनुमति के बाद ही नाम परिवर्तन कार्यवाही की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन