चमोली : दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार सुबह एक गुलदार ने 42 वर्षीय हीरा देवी, पत्नी रघुवीर सिंह रावत, पर हमला कर दिया। घटना सुबह लगभग 5:30 बजे हुई, जब हीरा देवी शौचालय की ओर जा रही थीं। अचानक घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला किया।
हीरा देवी के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत गोपेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनके गले पर गुलदार के पंजों के निशान पाए गए और पांच टांके लगाए गए।
वन सरपंच वीरेंद्र असवाल की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर दहशत है, क्योंकि उनका कहना है कि गांव के आसपास दो गुलदार घूम रहे हैं।

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन