चमोली : अपर सचिव राजस्व, कृषि एवं कृषक कल्याण डॉ. आनन्द श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा की। इस दौरान शासन स्तर पर भूमि से संबंधित प्रकरणों, राजस्व विभाग से संबंधित सीएम घोषणाओं पर चर्चा की गयी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को जनपद व तहसील स्तर पर नये व जर्जर भवनों को मरम्मत को लेकर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर कितने भवन बनने हैं, कितने बजट की आवश्यकता है आदि को लेकर सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रेवेन्यू कोर्ट मैनुअल सिस्टम को मैक्सीमाइज करने, वर्क प्लान कैलेंडर बनाने के साथ ही लम्बे समय से लंबित प्रकरणों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राज कुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन