- थाना पाटी पुलिस द्वारा ग्राम जोगा बसान में लगभग 15 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट।
- स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने हेतु किया जागरुक।
चम्पावत : पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा नशा मुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त क्रम में आज 23 अप्रैल 2025 को थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोगा बासन में लगभग 15 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया। सभी को नशामुक्त अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। थाना पाटी पुलिस द्वारा अवैध भाँग खेती किए जाने वाले स्थानों के चिन्हिकरण व अवैध भांग की खेती के विनष्टीकरण की कार्रवाई निरंतर प्रचलित है।


More Stories
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की चिंता भी धामी सरकार की प्राथमिकता, बर्थ वेटिंग होम और हेली एंबुलेंस पर जोर