हल्द्वानी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में चकलुवा-हल्द्वानी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, तीन मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर के बाद उनमें आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि हादसा चकलुवा के पास वन विकास निगम के क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टक्कर के बाद बाइकों में आग लगने से यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकों से चिंगारी निकली और पेट्रोल सड़क पर फैल गया, जिससे आग भड़क उठी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

More Stories
अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च
31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल
मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग