देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। इस बार अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। हेमन्त द्विवेदी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में अध्यक्ष के पद पर, जबकि ऋषि प्रसाद सती, जनपद चमोली और विजय कपरवाण, जनपद रूद्रप्रयाग को समिति में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है।

More Stories
वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज