गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम समेत यात्रा मार्ग को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने को प्लास्टिक निर्मित बोतलों पर क्यूआर कोड लगाया गया है। ताकि इन बोतलों को रिफंड काउंटर पर वापस करने के बाद इसके लिए अदा की गई धनराशि को वापस दिया जा सके। इससे प्लास्टिक का कूड़ा इधर-उधर नहीं बिखरेगा और स्वच्छता बनी रहेगी।
उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बदरीनाथ धाम समेत पूरे यात्रा मार्ग को प्लास्टिक मुक्त किए जाने को लेकर जिला प्रशासन और रिसाइकल कंपनी के मध्य अनुबंध किया गया है। रिसाइकल कंपनी की ओर से गोविंदघाट, बदरीनाथ धाम और माणा में प्लास्टिक बोतल पेय पदार्थों के थोक विक्रेता, दुकान, होटल, रेस्तरां के संचालकों को प्लास्टिक निर्मित बोत, पेय पदार्थ पर न्यूनतम 10 रुपये के क्यूआर कोड उपलब्ध कराए गये हैं। ताकि इन बोलतों को रिफंड काउंटर पर वापस करने के बाद धनराशि वापस की जा सके। इसके लिए कंपनी की ओर से गोविंदघाट, बदरीनाथ धाम और माणा में डिपॉजिट रिफंड काउंटर लगाए गए हैं। यात्री इन काउंटरों पर क्यूआर कोड वाली खाली बोतल जमा कर डिपॉजिट रिफंड ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर बिना क्यूआर कोड के प्लास्टिक बोतल बेचने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर