गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में स्थित माणा पुष्कर कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले हिमवीरों को चमोली पुलिस ने सम्मानित किया।
चमोली पुलिस के तत्वाधान में आईटीबीपी की प्रथम बटालियन के जवानों को पुष्कर कुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने पर हिमवीरों को सम्मानित किया गया। पुष्कर कुंभ मेले में बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय तीर्थ यात्री आए थे। इस आयोजन को सुरक्षित ढंग से संचालित करने में अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी बेहतर समन्वय रहा। आईटीबीपी के जवानों ने इस दौरान चमोली पुलिस के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
चमोली पुलिस के अधिकारियों ने इस अवसर पर आईटीबीपी जवानों की ओर से प्रतिकूल परिस्थितियों में भी किए गए कर्तव्यनिष्ठापूर्ण और अनुशासित कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के सहयोग के बिना इस तरह के बड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण होता। इस दौरान सम्मान समारोह में पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट व अखिलेश सिंह, बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, आईटीबीपी एसी बनीराम व उप निरीक्षक चंदन भंडारी समेत जवान मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त