कोटद्वार : उत्तरी झण्डी चौड स्थित भगवन्त ग्लोबल विश्वविद्यालय को फार्मेसी काउंसिल ऑफ़ इण्डिया द्वारा एम फार्म फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री व फार्मास्यूटिक्स की 15- 15 सीटों की मान्यता मिली है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. पीएस राणा ने बताया कि अब छात्र-छात्राओं को एम फार्म करने के लिए दूर नहीं जाना पडेगा बल्कि वर्तमान सत्र से एम फार्म में फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री व फार्मास्यूटिक्स में विश्वविद्यालय में प्रवेश दिये जाएंगे। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह व डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने नये पाठ्यक्रम की मान्यता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की व उम्मीद जताई कि नये पाठ्यक्रम शुरू होने से छात्र- छात्राएं फार्मेसी में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकेंगे।


More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त