हरिद्वार : भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ विवेक जोशी सपरिवार देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुंचे। देसंविवि के प्रतिकुलपति युवा आइकान डॉ चिन्मय पण्ड्या ने पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। निर्वाचन आयुक्त डॉ जोशी देसंविवि के हृदय स्थल माने जाने वाले प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की उन्नति व समृद्धि की कामना की। डॉ जोशी आम्रकुंजों के बीच बसा देसंविवि के विभिन्न प्रकल्पों का अध्ययन किया। उन्होंने विवि की गतिविधियों से अवगत हो इसे युवाओं के विकास के लिए उत्तम बताया।
युवा आइकॉन डॉ चिन्मय पण्ड्या और डॉ विवेक जोशी के बीच विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। डॉ जोशी ने विश्वविद्यालय की प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं देश के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने में देसंविवि की भूमिका को सराहा। युवा आइकॉन डॉ पण्ड्या ने भी निर्वाचन आयुक्त डॉ जोशी को युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों और देसंविवि की स्थापना के उद्देश्यों से अवगत कराया और युगऋषि रचित युगसाहित्य आदि भेंटकर सम्मानित किया। पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से संचालित यह अभियान जनजागरण, चरित्र निर्माण एवं युग निर्माण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रकाशपुंज के रूप में कार्य कर रहा है ।


More Stories
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा