- सम्बन्धित रजिस्ट्रार रखें ध्यान जन्म-मृत्यु पंजीकरण का न रहे बैकलॉग – डीएम
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम अर्न्तगत जिला स्तरीय अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधकारी ने सम्बन्धित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण के दौरान जनमानस को परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। सम्बन्धित रजिस्ट्रार ध्यान रखे जन्म-मृत्यु पंजीकरण में बैकलॉग न रखें यदि मानवश्रम की कमी है तो उसकी मांग कर ली जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक मृत्यु हेतु मृत्यु के कारण का चिकित्सीय प्रमाणीकरण (एमसीसीडी) योजना के अर्न्तगत निर्धारित प्रारूप भरे जाने हेतु सभी सरकारी एवं निजी अस्पताल को उनकी ओर से दिशा-निर्देश जारी करें। सभी निजी चिकित्सालयों एवं एएनएम उपकेन्द्रो में जन्म-मृत्यु की संगत सूचना स्थानीय रजिस्ट्रार को उपलब्ध करवाने हेतु सीआरएस पोर्टल की इनफारमेट आईडी क्षेत्रीय रजिस्ट्रार द्वारा अनिवार्य रूप से जारी करना। जन्म- मृत्यु की समस्त पुरानी अपंजीकृत घटनाओं को सीआरएस पोर्टल पर पंजीकृत करना है। विगत दो माह के दौरान नियम विरूद्ध एवं खराब प्रदर्शन करने वाली इकाई के अध्यारोपित अर्थदण्ड एवं आरबीडी एक्ट के अर्न्तगत कार्यवाही के निर्देश दिए। सभी विकासखण्ड कार्यालयो में विकासखण्ड के अर्न्तगत ग्राम पंचायतो के स्थानीय रजिस्ट्रार के नाम पता एवं मोबाइल नम्बर की सूची को स्थायी नोटिस बोर्ड एवं एनआईसी वेबसाइट पर प्रसारित करने के निर्देश दिए। सभी निजी चिकित्सालय में स्थानीय रजिस्ट्रारो के नाम पता एवं मोबाइल नम्बर की सूची को स्थायी नोटिस बोर्ड पर लगाना सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज कुमार डॉ नरेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज कुमार डॉ नरेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।




More Stories
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम