देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक सेवा में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। IAS मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वहीं साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी नीतिका खंडेलवाल को टिहरी गढ़वाल जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आईएएस नीतिका को निदेशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


More Stories
विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में खिंचवाई सेल्फी, छात्रों को प्रदान किए बैग
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित