देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में भी अपना योगदान देना होगा।

More Stories
विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में खिंचवाई सेल्फी, छात्रों को प्रदान किए बैग
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित