रुद्रप्रयाग : जिले में बडासू हैलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास आपात लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोग सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राहत की बात यह रही कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

More Stories
विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में खिंचवाई सेल्फी, छात्रों को प्रदान किए बैग
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित