ऋषिकेश : कौडियाला क्षेत्र में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब दिल्ली से गोपेश्वर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस कौडियाला के पास पहुंची। इसी दौरान हरियाणा के यात्रियों से भरी एक कार गलत दिशा से आ गई और बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

More Stories
विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में खिंचवाई सेल्फी, छात्रों को प्रदान किए बैग
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित