देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह हादसा न केवल देश बल्कि पूरे विश्व के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर