कोटद्वार : शहर में खराब, बदबूदार और बासी खाद्य पदार्थ बेचने का मामला सामने आया है, एक ग्राहक द्वारा कल शाम कोटद्वार के झंडाचौक के निकट गाड़ीघाट रोड स्थित शहर की एक जानी मानी और पुरानी बेकरी से अपने घर के लिए पेटीज खरीदी गई, ग्राहक के अनुसार घर पर बच्चों ने जब ये पेटीज खाई तो उल्टी कर दी। जिसपर पेटीज खराब होने की बात सामने आई, आक्रोशित ग्राहक जब बेकरी पर गया तो बेकरी के मालिक ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बाकी पेटीज भी खोलकर चेक करी तो उनमें से भी कुछ पेटीज खराब पाई गई। जो किसी भी हाल में इंसान तो क्या जानवर तक के खाने लायक भी नहीं थी। जिसके बाद बेकरी मालिक द्वारा इसपर माफी मांगते हुए पैसे वापस कर दिए गए। वही इस मामले में वीडियो देखने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर उनकी ड्यूटी फिलहाल चारधाम यात्रा में चमोली जिले में लगाई गई है, कहा कि ग्राहक द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो इस मामले में कार्यवाही जरूर की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल