चंपावत : टनकपुर में चला बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रकाश सिंह बृजवाल के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान क्षेत्र में कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत नहीं पाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के होटल, फल एवं सब्जी विक्रेताओं से संपर्क कर बाल श्रम उन्मूलन के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि कोई भी प्रतिष्ठान, दुकान, होटल अथवा ढाबों में बाल श्रमिकों को कार्य पर न लगाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेश पांडे, CWC अध्यक्षा आनंदी अधिकारी, संरक्षण अधिकारी मीनू पंत त्रिपाठी, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक संतोषी, तथा श्रम विभाग से कनिष्ठ सहायक सूरज बिष्ट मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के लिए 81 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
उत्तराखंड: सात समुंदर पार गूंजेगी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लंदन में छाएंगे युवा गायक विवेक नौटियाल