उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के महज 49 दिनों में 10 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पवित्र दर्शन कर लिए है। यमुनोत्री धाम में अब तक 4 लाख 98 हजार 361 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है,जबकि गंगोत्री धाम में यह आंकड़ा 5 लाख 5 हजार 191 तक पहुंच गया है। अब तक कुल 10 लाख 3 हज़ार 552 तीर्थ यात्री दोनों धाम के दर्शन कर चुके है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने में विभिन्न परिवहन माध्यमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यमुनोत्री धाम (जानकीचट्टी) तक पहुंचने के लिए 42 हजार 947 छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन हुआ। जबकि गंगोत्री धाम के लिए 53 हजार 411 वाहनों से तीर्थयात्री पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर 30 हजार 228 घोड़ा-खच्चर,31 हजार 758 डंडी और 12 हजार 857 कंडी की मदद से भी बुजुर्ग,चलने में असमर्थ हज़ारों श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग को तय कर धाम तक का सफर पूरा किया।


More Stories
SGRRU में वैश्विक अनुसंधान अनुदान पर अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिखाई वैश्विक तस्वीर, दक्षिण कोरिया के प्रतिष्ठित योन्सेई विश्वविद्यालय के साथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया एमओयू साइन
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा कैंपों का रिकॉर्ड, 459 कैंपों में 3.68 लाख से अधिक लोगों को मिला सीधा लाभ
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने की राज्य में बारिश तथा बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा, अधिकारियों को 24 x 7 अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश