पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ की पत्नी मुन्नी देवी रावत का लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन का आवेदन भरवाया गया। गुरुवार को उपजिलाधिकारी यमकेश्वर के प्रतिनिधि स्व. मोहन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास पर पहुँचे और उनकी पत्नी मुन्नी देवी रावत से मुलाकात कर पेंशन फार्म की औपचारिकताएँ पूर्ण कर आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण की। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मुन्नी देवी को लोकतंत्र सेनानी पेंशन का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जायेगा।

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना