गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर नंदप्रयाग और चमोली के बीच पुरसाड़ी के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए है। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न को नंदप्रयाग पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक कार (यूके07बीएल1780) अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। वाहन में सवार नारायणबगड ब्लॉक के हरमनी गांव निवासी संदीप सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, पवन बिष्ट पुत्र माधव सिंह तथा पंकज सिंह पुत्र मंगल सिंह घायल हो गए है। इनमें पंकज सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से चिकित्सालय लाया गया है।

More Stories
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री