गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी चमोली जिला पंचायत सदस्य के लिए अपने प्र्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिस तरह से भाजपा ने 26 जिला पंचायत सदस्यों वाली जिला पंचायत में छह सीटों पर किसी को भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया है उसी तरह से कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे है। इनमें से कुछ सीटे ऐसी है जिन पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने प्रत्याशी खड़े नहीं किए है। इसमें सैंजी, विनायक, हाट कल्याणी शामिल है।
यहां एक बात ओर गौर करने वाली है। कांग्रेस ने तो कमाल ही कर डाला जिला पंचायत सदस्य का थालाबैड वार्ड जो कि बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला का गृह क्षेत्र में पड़ता है उसे भी ओपन रखा गया है। जबकि इसी वार्ड के निवासी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी हैं भाजपा ने वहां से अपना प्रत्याशी खड़ा किया हुआ है।


More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना