कोटद्वार : विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज दो प्रतिनिधियों की नियुक्ति की। वार्ड संख्या 07, बेस चिकित्सालय क्षेत्र के लिए जितेन्द्र नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी तथा वार्ड संख्या 27, नगर निगम के लिए कमल सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह नेगी को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों प्रतिनिधियों को नियुक्ति प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय जनता को त्वरित सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही, अस्पताल एवं नगर निगम की गतिविधियों में भी प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा। ऋतु खण्डूडी भूषण ने आशा व्यक्त की कि दोनों प्रतिनिधि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए लोगों से निरंतर संवाद बनाकर, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करेंगे।


More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक