गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो गई है। चमोली जिले की 26 जिला पंचायत सीटों के लिए कुल 138 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे है। इनमें 66 महिलाएं शामिल है। पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब सात से नौ जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच और 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिले में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को 38 प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 138 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। यहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 66 महिला और 72 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन किया है

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना