उत्तरकाशी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की पुनः समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

More Stories
भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर विस्तारक योजना के समन्वय के लिए प्रदेश संयोजकों एवं सह सयोंजकों को सौंपी जिम्मेदारी
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की पूजा-अर्चना