- हरिद्वार में बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में लापरवाही करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की सेवा समाप्त करने के कठोर निर्देश
हरिद्वार : जनपद हरिद्वार में आंगनबाड़ी केन्द्रों के अनुश्रवण के लिये ‘पोषण ट्रेकर’ के प्रभावी संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जनपद की जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल और बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘पोषण ट्रैकर’ के क्रियान्वयन पर चर्चा, पोषण ट्रैकर के आधार पर 40 आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रखने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। इसी तरह से आँगनबाड़ी केन्द्रों में अव्यवस्था पाए जाने पर क्या कार्रवाई की गई। इसमें सुधार के लिए और प्रभावी क्रियान्वयन और उसमे दर्ज सूचनाओं की समीक्षा प्रति माह सीडीपीओ स्तर पर की जाए ।जिससे पोर्टल की कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए समयानुसार सही डेटा भरा जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने सभी उपस्थित सीडीपीओ को कठोर निर्देश दिए कि योजनाओं का संचालन नियमानुसार और समयानुसार करे। PMMVY योजना के तहत प्रत्येक सीडीपीओ को निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल और समस्त सीडीपीओ ने प्रतिभाग किया गया।

More Stories
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा – योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास