रुड़की : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब रुड़की भवन पर शिवभक्त कावड़ियों की सेवार्थ कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडित रजनीश शास्त्री ने पूजन कराया गया। तत्पश्चात हलवे व दाल चावल का प्रसाद कांवड़ियों को वितरण किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष बबलू सैनी ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवार्थ प्रेस क्लब भवन पर हर वर्ष की भांति इस बार भी कांवड़ शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि श्रावण माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा पुण्य का कार्य है। जिसमें सभी को भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते है। वहीं बाद में शिविर में पहुंचे विधायक उमेश कुमार ने शिवभक्तों की सेवा की ओर जल संस्थान के कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा का सौभाग्य हम सभी को मिला है। जिसमें सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण कुमार सैनी, किसान कामगार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार, सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष नीलम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रोबिन चौधरी ने शिविर में पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा की। इस मोके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष बबलू सैनी, महेश्वर प्रसाद, महासचिव अनिल सैनी, कोषाध्यक्ष संदीप पोहिवाल, निदेशक टीना शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा, सुभाष सक्सेना, गौरव वत्स, नितिन कुमार, सुनील पटेल, राहुल सक्सेना, रियाज कुरैशी, अरुण कुमार, दीपक अरोड़ा, अमित सैनी, मिक्की जैदी, मनोज जुयाल, विकास भाटिया, अश्विन उपाध्याय, शशांक सिंघल, योगराज पाल आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश