गोपेश्वर (चमोली)। चमोली कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से एक किलो 621 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली निरीक्षक अनुरोध व्यास ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में शनिवार को कोतवाली पुलिस की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पिट्टू बैग से एक किलो 621 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम देवर खडोरा निवासी नवल किशोर बताया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चमोली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

More Stories
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री