रामगढ/नैनीताल : अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने आज जनपद के विकासखंड रामगढ़ का दौरा कर चुनाव संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण भी किया। उनका यह दौरा चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने रामगढ़ ब्लॉक परिसर पहुंचकर सर्वप्रथम आगामी पंचायत चुनावों के लिए की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों की स्थिति तथा चुनाव कर्मियों की ड्यूटी संबंधी व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मतदान केंद्र मतदाताओं के लिए सुगम हों और वहां मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली और रैंप आदि उपलब्ध हों। उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुगम पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अभी से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।
अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जोर देकर कहा कि आगामी पंचायत चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को सजग और मुस्तैद रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

More Stories
नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान