श्रीनगर गढ़वाल। डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में साप्ताहिक संवाद श्रृंखला के अंतर्गत विकसित भारत में युवाओं की भूमिका – 2047 तक विषय पर एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संवाद के दौरान दीपक सौरियाल, रोशन, विपुल, आर्यन, धर्म प्रताप, संजीव मिश्रा एवं अंकुल छात्र वक्ताओं ने विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं की सक्रिय भागीदारी को विकसित भारत की नींव बताते हुए, कृषि, शिक्षा, तकनीक, सामाजिक चेतना जैसे क्षेत्रों में नवाचार और योगदान की आवश्यकता पर बल दिया।
केंद्र के समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल ने युवाओं की उत्पादकता, राजनीतिक समझ, और डिजिटल दक्षता की महत्ता पर बोलते हुए कहा कि युवा यदि समर्पित, कुशल एवं दूरदर्शी बनकर कार्य करे, तो वह राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो प्रकाश सिंह ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए कहा यदि किसी भी प्रकार की अकादमिक या प्रशासनिक समस्या हो, तो छात्रगण मुझसे कभी भी, कहीं से भी संपर्क कर सकते हैं। संकाय सदस्य, डॉ. प्रकाश सिंह एवं डॉ. आशीष बहुगुणा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने युवाओं को समाज परिवर्तन का अग्रदूत बताते हुए कहा विकसित भारत का मार्ग उन्हीं युवाओं के संकल्प और सृजनशीलता से होकर गुजरता है, जो राष्ट्र सेवा को अपना धर्म मानते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शोध छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन साक्षी वर्मा ने किया।

More Stories
नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान