गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और नगर पंचायत बदरीनाथ ने 23 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करते वर्दी वितरित की गई।
रविवार को बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करते हुए वर्दी दी। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की ओर से बदरीनाथ मंदिर परिसर में की जा रही स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ग्रीन-क्लीन उत्तराखंड की थीम को साकार किया जा रहा है।
नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित तथा थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने भी पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया तथा पर्यावरण मित्रों को प्रेरित किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बरसात तथा सर्दी से बचाव करने के लिए उच्च गुणवत्ता के जैकेट एवं लोअर उपलब्ध कराये गये है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर सुशील कुमार, महिला पर्यावरण मित्र पायल और प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।

More Stories
विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित
तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले