22 September 2026

राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल की पूज्य माता के निधन पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सहित कई दिग्गज नेताओं ने आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

देहरादून : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत पूज्य माता स्व. श्रीमती पानो देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री सैनी के अलावा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, उत्तराखंड सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद अजय भट्ट और पूर्व सांसद कांता कर्दम भी डॉ. बंसल के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. नरेश बंसल की पूज्य माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य सम्माननीय नेतागण ने डॉ. नरेश बंसल व उनके परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को आश्वस्त किया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं।

You may have missed