देहरादून : सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल ने भेंट कर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने 26 जुलाई को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित होने वाले विजय दिवस के कार्यक्रम की सभी तैयारियों की जानकारी भी ली और अधिकारियों को समय पर कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे, जिसमें कारगिल शहीदों को श्रद्धाजंलि दी जाऐगी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

More Stories
फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, परिजनों से एडवांस लिए गए थे 20-20 लाख रुपये
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान