देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उत्तराखण्ड सब एरिया डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर राम सिंह थापा ने भेंट की। इस दौरान गढ़ी कैंट क्षेत्र में नव निर्मित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल की एसओपी तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, 26 जुलाई को आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक के दौरान बीरपुर स्थित बनिया बाजार में बरसात के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या और उससे प्रभावित 27 से अधिक परिवारों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। इसके अतिरिक्त, मसूरी के लंढौर कैंट क्षेत्र में पार्किंग और सीवरेज की समस्या को लेकर चर्चा की गई। मंत्री जोशी ने कहा कि इन समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु शीघ्र ही कैंट बोर्ड के साथ एक संयुक्त निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

More Stories
फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, परिजनों से एडवांस लिए गए थे 20-20 लाख रुपये
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान