देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने समस्त विभागों को निर्देशित किया है कि वे चयन वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत पदोन्नति कोटे से भरे जाने वाले रिक्त पदों का आंकलन, दिनांक 01 जुलाई 2025 तक की स्थिति के अनुसार करते हुए, संबंधित सूचना अनिवार्य रूप से दिनांक 15 अगस्त, 2025 तक कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए यह आवश्यक है कि सभी विभाग समय पर आंकलन कर निर्धारित प्रारूप में सूचनाएं भेजें, ताकि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक नियत समय पर आयोजित की जा सके। मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पदों पर पात्र कार्मिक उपलब्ध नहीं हैं अथवा अन्य कारणों से पदोन्नति नहीं की जा सकी है, उनके संबंध में उचित कारणों का स्पष्ट उल्लेख किया जाना अनिवार्य होगा।

More Stories
नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान