- सीएम के सख्त निर्देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारी हमारे लिए सर्वोपरि
- आजादी के दीवानों की प्रथम पीढ़ी का किसी भी प्रकार से जीवन सुगम कर जिला प्रशासन का सौभाग्य
देहरादून : जनमानस से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन की संवदेनशीलता बढ गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से जनमानस के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं कुशलतापूर्वक कर रहा है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों ने जिलाधिकारी से रोडवेज व स्मार्ट सिटी की बसों में निःशुल्क यात्रा का अनुरोध किया गया था, जिस पर डीएम ने बैठक के बीच में ही आदेश जारी करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को तोहफा दिया। तथा रोडवेज पर फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार करने का आश्वासन दिया है। अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए फी यात्रा की सुविधा रहेगी जिससे डीएम के आन द स्पॉट निर्णय पर खुशी जाहिर करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने हुए डीएम का धन्यवाद दिया। अब स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों हेतु फ्री यात्रा का फ्लेक्स भी चस्पा कर दिया गया है।


More Stories
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो को किया ब्रीफ
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग