टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल के क्षेत्रांगत नई टिहरी स्थित बस स्टैंड के नवीनीकरण संबंधी कार्यों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल द्वारा आज शुक्रवार स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा कराए जा रहे कार्यों की जांच की। साथ ही कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इससे निरीक्षण से पूर्व भी संबंधित विषय पर जिला कार्यालय में बैठक भी आयोजित की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद टिहरी और कार्यदाई संस्था के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी के नवीनीकरण से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा इस क्षेत्र की सौंदर्यता को भी बढ़ाएगा। इस निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के संबंधित लोग उपस्थिति रहे।


More Stories
नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र; 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान