पौड़ी : आबकारी विभाग की टीम ने घुड़दौड़ी के समीप एक रिसॉर्ट से अवैध शराब की छः पेटियां बरामद की हैं। इसके अलावा टीम को मौके से 02 लाख 56 हजार 500 रूपये नगद मिले। टीम ने अवैध शराब और नगदी को जब्त कर दिया है। साथ इस मामले में एक व्यक्ति कुलदीप सिंह के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुये हिरासत में ले लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पंचायत चुनावों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब पर आबकारी सहित अन्य विभागों को सख़्त निगरानी के निर्देश दिये, जिसके क्रम में विभागों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि घुड़दौड़ी के समीप एक रिसॉर्ट में अवैध शराब रखी गयी है। सूचना के आधार पर संबंधित रिसॉर्ट में छापा मारा गया। मौके पर टीम को 06 पेटी शराब व 02 लाख 56 हजार 500 रुपये नगद मिले।

More Stories
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री