बागेश्वर : पंचायत चुनाव की मतगणना के सफल संपादन के लिए मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। शनिवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन आशीष भटगांई की उपस्थिति में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में हुआ। जिसके तहत विकासखंडवार टीमें गठित कर ब्लॉक आवंटित किए गए। तीनों विकासखंडों की मतगणना के लिए 52 टेबल लगाई जाएगी। मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 590 मतगणना सुपरवाइजर व मतगणना सहायक कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया। विकासखंड बागेश्वर की मतगणना के लिए 24 टेबल लगायी जाएगी। जबकि विकासखंड कपकोट व गरुड़ की 14-14 टेबल में मतगणना होगी। रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, नोडल अधिकारी कार्मिक / जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एकता बोहरा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री