देहरादून : जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी सविन बंसल से जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा शहर में पार्किंग व्यवस्था, चौक चौराहा का सुधारीकरण, बाल भिक्षावृत्ति रोक लगाने बच्चों का मन रिफॉर्म कर शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु आधुनिक इन्सेंटिव केयर सेंटर निर्माण, नंदा सुनंदा योजना, प्रोजेक्ट उत्कर्ष, रायफल फंड से अर्थिक सहायता, सहित आमजन, असहाय के हित में किया जा रहे कार्यों एवं प्रयासों के लिए साधुवाद दिया । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक निदेशक /जिला सूचना अधिकारी बद्री चंद नेगी, समिति के सदस्य घनश्याम चंद जोशी, तिलक राज, मधु बिष्ट, रजनीश ध्यानी उपस्थित रहे।

More Stories
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री