देहरादून: धर्मनगरी हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई है आज सुबह मची भगदड़ जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 35 लोगों के घायल होने की खबर आई है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की है और बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची। घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताते हुए कहा कि एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।
हरिद्वार पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है गढ़वाल मंडल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी मौके पर पहुँचे।
हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने मनसा देवी सीडी मार्ग पर हुई घटना में अपडेट देते हुए बताया कि इस घटना में कुल 35 लोग घायल हुए हैं जिसमें 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा जा रहा है।

More Stories
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री