गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के थराली-नारायणबगड मोटर मार्ग पर सुनला के समीप वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नारायण बगड़ अस्पताल मे भर्ती कर दिया गया है।
थराली थाना पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे के सुनला के पास चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पाया गया कि वाहन संख्या यूके 04एई 8066 देवाल से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था कि वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में पिता-पुत्र सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। इसके बाद 108 एबुलेंस से दोनो को नारायणबगड अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। दोनों के स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वाहन में कर्णप्रयाग के अपर बाजार निवासी मनीष जोशी तथा पुत्र अर्पित जोशी सवार थे।

More Stories
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री