गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस ने बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बचे हुए मत पत्रों का डबल लॉक में रखने की मांग की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार और नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को ज्ञापन सौंपते हुए मांग करते हुए कहा कि मतदान होने के बाद बचे हुए मत पत्रों का एकाउंट बनाकर मतगणना से पूर्व डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा गया है कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान 24 तथा 28 जुलाई को दो चरणों में संपन्न होने के बाद 31 जुलाई को मतगणना होने जा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से किसी भी चुनाव में मतदाताओं की संख्या से अधिक मतपत्र छपवाए जाते रहे है। इस चुनाव में छपे हुए मतपत्र जो पोलिंग पार्टियों को नहीं दिए गए तथा आज भी ब्लॉक के रिटर्निंग अफसरों तथा प्रभारी निर्वाचन अधिकारियों के पास मतपत्र अवशेष अथवा बचे हुए है। इसलिए अवशेष मतपत्रों को राजनैतिक दलों अथवा प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना से पूर्व डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। एकाउंड की प्रति एजेंडों अथवा प्रत्याशियों को दी जानी चाहिए। इसमें मतपत्रों का पूर्ण विवरण, छापे गए मतपत्रों की संख्या, पोलिंग पार्टियों को दिए गए मतपत्रों की संख्या और अवशेष मतपत्रों को पूरा व्योरा अंकित किया जाना चाहिए। जिस प्रिंटिंग प्रेस में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों की छपाई की गई है। मतगणना होने तक उसकी कड़ी निगरानी की जानी चाहिए।

More Stories
महाकवि कालिदास पर दून पुस्तकालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध, देश की नारी शक्त्ति का अपमान – डॉ. नरेश बंसल
उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न