गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत वणद्वारा के प्रधान पद पर टॉस जीत कर 23 वर्षीय युवा नितिन नेगी प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। मंडल घाटी के वणद्वारा ग्राम पंचायत में वणद्वारा तथा कोटेश्वर गांव शामिल है। वणद्वारा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान थे। मतगणना में नितिन नेगी तथा रविंद्र नेगी को बराबर 138-138 मत हासिल हुए। इसके चलते टॉस के जरिए निर्वाचन का फैसला किया गया। टॉस ने 23 वर्षीय युवा नितिन का साथ दिया और वह निर्वाचित घोषित कर दिए गए। बताते चले कि युवा नितिन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर छात्र संघ महासचिव भी रह चुके है। अब इस युवा के हाथों पंचायत कमान एक तरह से ग्रामीणों ने सौंप दी है।

More Stories
बड़ी जिम्मेदारी: दिनेश रावत और विनोद नैनवाल बने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO; निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने सौंपी अहम जिमेदारी
ड्रग फ्री उत्तराखंड: एएनटीएफ ने तोड़ा नशा तस्करों के नेटवर्क; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम ला रही रंग, स्कूल कालेजों में भी चल रहा है विशेष जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री