- अवैध/असुरक्षित कनेक्शन के विरुद्ध डीएम सख्त
- 15 दिनों में गिशन मोड में कार्य कर समस्त अवैध/असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों को हटवाएं – डीएम
- अवैध/असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों देने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही के आदेश – डीएम
- कार्य नहीं करने पर अभियंताओं का रुकेगा वेतन – डीएम
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विगत दिनों में कई स्थानों का निरीक्षण किया गया, जहां पर यह पाया गया है कि अवैध रूप से अतिक्रमण कर बने घरों /चुकानों/ठेलो आदि द्वारा असुरक्षित रूप से विद्युत कनेक्शन ले रखा है, जिससे किसी बडी दुर्घटना की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने किसी बडी दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत जनपद के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि 15 दिनों में मिशन मोड में कार्य कर समस्त अवैध/असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों को हटवाना सुनिश्चित करें तथा जिन कर्मचारियों द्वारा यह कार्य किया गया है उन पर कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि मिशन मोड में कार्य होने पर रिपोर्ट तथा प्रमाण पत्र दिए जाने पर ही सभी अधिशासी अभियंताओं (यूपीसीएल) का अगस्त माह का वेत्तन आहरित किया जाएगा

More Stories
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत