गोपेश्वर (चमोली)। मौसम विज्ञान की ओर से चमोली जिले में जारी भारी बारिश की चेतावनी के बाद नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से फूलों की घाटी को पर्यटको की आवाजाही के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के उप वन संरक्षक तरूण एस ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि मौसम विज्ञान की ओर से चमोली जिले में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसको देखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्रिम आदेशों तक फूलों की घाटी को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी घटना को टाला जा सके।


More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन