नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कथित धांधली को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि चुनाव के आखिरी पांच महीनों में फर्जी तरीके से 40 लाख वोट बढ़ाए गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि, “महाराष्ट्र चुनाव के दौरान फर्जी तरीके से वोट डाले गए हैं।” उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शाम 5 बजे के बाद अचानक से वोटर टर्नआउट में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “सत्ता-विरोधी भावना हर लोकतंत्र में हर पार्टी को प्रभावित करती है, लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इस भावना से प्रभावित नहीं होती।”
राहुल गांधी ने हरियाणा और मध्य प्रदेश चुनावों का भी जिक्र किया, जहाँ एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल के अनुमान नतीजों से पूरी तरह अलग थे। उन्होंने कहा कि उनके आंतरिक सर्वेक्षण भी कुछ और ही संकेत दे रहे थे, लेकिन नतीजे इसके उलट आए। उन्होंने कहा, “सर्वे हमें कुछ दिखा रहे थे, जनमत सर्वेक्षण हमें कुछ दिखा रहे थे, और अचानक हम पाते हैं कि नतीजे पूरी तरह से अलग दिशा में चले गए हैं।”

More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन