उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार धराली गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रूपये की दर से सहायता राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तथा क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने सोमवार को धराली गांव में जाकर आपदा प्रभावितों को सहायता राशि के चैक वितरित किए । धराली में आपदा प्रभावित 98 प्रभावितों के लिए सहायता राशि के चैक मौके पर वितरण के लिए भेजे गए थे। चैक वितरण की कार्रवाई अभी भी चल रही है। प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों आज प्रभावित लोगों के साथ जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने भोजन किया और कहा कि शासन-प्रशासन दुख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ है। आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र में आम जीवन को पटरी पर लाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। राहत शिविरों में प्रभावितों के रहने-खाने तथा चिकित्सा सहायता की समुचित व्यवस्था की गई है।


More Stories
निजी शिक्षण संस्थान में पुलिस व डाक्टरों की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण, रेन्डमली 115 छात्र/छात्राओं का ड्रग्स किट से किया मेडिकल टेस्ट
पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
राजधानी देहरादून में 09 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन